स्लज ट्रीटमेंट प्लांट के उपयोग पर बैठक:ठोस कचरे के निस्तारण और उसके उपयोग के बारे में बताया, ग्रामीण-शहरी समन्वय पर जोर दिया
स्लज ट्रीटमेंट प्लांट के उपयोग पर बैठक:ठोस कचरे के निस्तारण और उसके उपयोग के बारे में बताया, ग्रामीण-शहरी समन्वय पर जोर दिया
रींगस : रींगस नगरपालिका में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (गंदे पानी को साफ करने के बाद बचा ठोस कचरा) के प्रभावी उपयोग और ग्रामीण-शहरी समन्वय को बढ़ावा देने के लिए बातचीत हुई। तहसीलदार महेश ओला ने बताया- इस वार्ता का मुख्य उद्देश्य नगर पालिका और आसपास की ग्राम पंचायतों के बीच समन्वय स्थापित करना है। इसका लक्ष्य फीकल स्लज के सुरक्षित संग्रहण, परिवहन, उपचार और वैज्ञानिक निस्तारण को मजबूत करना तथा एफएसटीपी का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है।
तकनीकी सत्र में बताई वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई), नई दिल्ली के ज्योतिप्रसाद दाधीच और विवेक कुमार साह ने फीकल स्लज मैनेजमेंट (एफएसएम) पर एक तकनीकी सत्र आयोजित किया। इस सत्र में स्वच्छता श्रृंखला, फीकल स्लज के वैज्ञानिक प्रबंधन, निर्धारित डिस्लजिंग और एफएसटीपी के संचालन और रखरखाव की जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों ने बताया कि इससे खुले में फीकल स्लज के निस्तारण पर रोक लगेगी, भूजल और सतही जल स्रोतों का संरक्षण होगा, जिससे जनस्वास्थ्य एवं पर्यावरण को लाभ मिलेगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर पालिका एसआई मुकेश कुमावत, कनिष्ठ अभियंता लोकेश निठारवाल, निर्माण शाखा प्रभारी सोहन सिंह बाजिया, एमआईएस इंजीनियर जयप्रकाश मीणा, स्टोर प्रभारी बाबूलाल साकुनिया, सहित आसपास की ग्राम पंचायतों के वीडीओ,निजी डिस्लजिंग ऑपरेटर, संचालन तथा रखरखाव एजेंसी एमवीआर टेक्नोलॉजी के तकनीकी प्रतिनिधि, एफएसटीपी ऑपरेटर अनेक अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2262073


