रींगस में मकान का काम अधूरा छोड़ने पर विवाद:मकान मालिका ने कारीगर के साथ की मारपीट, अस्पताल में कराया भर्ती
रींगस में मकान का काम अधूरा छोड़ने पर विवाद:मकान मालिका ने कारीगर के साथ की मारपीट, अस्पताल में कराया भर्ती
रींगस : रींगस पुलिस थाना क्षेत्र में एक मकान मालिक ने अधूरा काम पूरा न करने को लेकर एक कारीगर के साथ मारपीट की। इस घटना में कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को घायल कारीगर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अधूरा काम छोड़ने पर की मारपीट
घटना परसरामपुरा स्थित एसकेएस रीको क्षेत्र में हुई। किशनमानपुरा निवासी कारीगर नंदकिशोर कुमावत ने बताया कि वह परसरामपुरा में मोहन लाल रुलाणिया के मकान निर्माण का काम कर रहा था। आरोप है कि रीको परसरामपुरा निवासी मकान मालिक मोहन लाल रुलाणिया ने काम अधूरा छोड़ने की बात पर नंदकिशोर के साथ मारपीट की।
पुलिस के अनुसार, काम अधूरा छोड़ने को लेकर नंदकिशोर कुमावत और मोहन लाल रुलाणिया के बीच कहासुनी हुई। यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया, जिसमें नंदकिशोर कुमावत को गंभीर चोटें आईं।
उप जिला अस्पताल में कराया भर्ती
घायल नंदकिशोर को तत्काल राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2262073


