[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्मृति वन में 100 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

स्मृति वन में 100 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

स्मृति वन में 100 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

सीकर : शांतिकुंज हरिद्वार के ‘वृक्ष गंगा अभियान’ के तहत गायत्री परिवार शाखा सीकर एवं भारत माता मंदिर योगशाला के संयुक्त तत्वावधान में स्मृति वन में 100 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। अभियान के दौरान नीम, पीपल और बेलपत्र सहित विभिन्न पौधे लगाकर उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक है, जब पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखा जाए। गायत्री परिवार वर्ष 2011 से पर्यावरण संरक्षण अभियान चला रहा है, जिसके तहत जिले में हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं। इनमें से अनेक पौधे आज बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर महावीर प्रसाद शर्मा, जगदीश शारडा, निरंजन पारीक, सुमित्रा पारीक, डॉ. बी.डी. मील सहित गायत्री परिवार एवं भारत माता मंदिर योगशाला के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में वर्षों से स्मृति वन के पौधों की देखभाल कर रहे सुमित्रा पारीक एवं निरंजन पारीक के योगदान की भी सराहना की गई। सभी ने संकल्प लिया कि “वृक्ष लगाना सेवा है, वृक्ष बचाना सबसे बड़ी साधना है।”

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin