जयपुर में मनाएंगे 85वां राजस्थानी फिल्म दिवस : : राजस्थानी सिनेमा के गौरवमयी इतिहास के साक्षी बनेंगे सिनेमा प्रेमी
राजस्थानी सिनेमा के विकास, इसकी वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर मंथन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान रॉयलवुड फिल्म इण्डस्ट्री की ओर से 17 जुलाई शुक्रवार को जयपुर में 85वां राजस्थानी फिल्म दिवस मनाया जाएगा। राजस्थान रॉयलवुड फिल्म इण्डस्ट्री परिवार के राज जांगिड़ ने बताया कि राजस्थानी माटी की खुशबू, अपणायत और अनूठी संस्कृति को सिनेमा के पर्दे पर संजोने वाले राजस्थानी सिनेमा का ऐतिहासिक ’85वां राजस्थानी फिल्म दिवस’ इस वर्ष बेहद हर्षोल्लास और बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है।
राजस्थान रॉयलवुड फिल्म इण्डस्ट्री परिवार द्वारा आयोजित यह भव्य समारोह शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को गुलाबी नगरी जयपुर के होटल आंगन (एमआई रोड) में दोपहर 02:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। जांगिड़ ने बताया कि ‘जय राजस्थान, जय जय राजस्थानी सिनेमा’ के मूल मंत्र के साथ आयोजित होने वाला यह गरिमामयी समारोह आपणी रंग-रंगीली संस्कृति, अनूठी कला और क्षेत्रीय सिनेमा के अब तक के सुहावने सफर को समर्पित होगा। आयोजन समिति राजस्थान रॉयलवुड फिल्म इण्डस्ट्री परिवार के श्रवण सागर, लखविंदर सिंह, एन के मित्तल आदि ने बताया कि इस ऐतिहासिक पड़ाव को मनाने के लिए फिल्म जगत से जुड़ी कई नामचीन हस्तियां, कलाकार, निर्माता-निर्देशक और सिनेमा प्रेमी एक मंच पर जुटेंगे।
इस दौरान राजस्थानी सिनेमा के विकास, इसकी वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर मंथन किया जाएगा, साथ ही फिल्मों को बढ़ावा देने वाले दिग्गजों का स्वागत अभिनन्दन एवं सम्मान भी होगा। आयोजकों ने प्रदेश के सभी सिनेमा प्रेमियों, कला-संस्कृति के संरक्षकों और प्रबुद्धजनों को इस गौरवमयी बेला का साक्षी बनने के लिए सादर आमंत्रित किया है। राजस्थान रॉयलवुड फिल्म इण्डस्ट्री परिवार का कहना है कि सिनेमा के विकास के लिए सभी की गरिमामयी उपस्थिति बेहद महत्वपूर्ण और वंदनीय रहेगी। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2260300


