दुधवा खारा में जन सेवा विकास समिति एवं स्वास्थ्य हरित मंच द्वारा पेड़ -पौधे लगाए गए
दुधवा खारा में जन सेवा विकास समिति एवं स्वास्थ्य हरित मंच द्वारा पेड़ -पौधे लगाए गए
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
दुधवा खारा : जनसेवा विकास समिति एवं दुधवाखारा स्वास्थ्य एवं हरित मंच के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम को पांच बजे से सघन वृक्षारोपण का कार्य किया गया। इसमें प्रोफेसर डी के सिंह, डाक्टर रामावतार व काफी संख्या में समिति के सदस्य व ग्रामवासियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया व श्रमदान किया।
सभी ग्रामवासियों ने अपने व अपनों के लिए स्वयं के हाथों से पेड़ लगाए। पहले समिति के कार्यालय में फूलदार पौधे लगवाए तथा उसके बाद सती मंदिर व नये तालाब के पास वृक्षारोपण कार्य किया गया। इसमें तीस नींबू, पैंतीस नागचंपा, जामुन व अन्य पेड़ लगाए गए। इस प्रकार कुल दो सो पेड़ पौधे लगाने का कार्य किया गया।
करीब पैंतीस नागचंपा के पेड़ों का रखरखाव व उनको पनपाने की जिम्मेदारी साथी दयानंद धांधू व संजय गढ़वाल ने ली है। आवो साथियों हम सब इन सभी पेड़ पौधों के रख रखाव की जिम्मेदारी लें। संस्था के डॉक्टर मुस्तकीम शेख ने सभी का धन्यवाद किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2260309


