[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कायमखानी महासभा के पुनर्गठन की मांग को लेकर 18 जुलाई से धरना, समाज से सहभागिता की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कायमखानी महासभा के पुनर्गठन की मांग को लेकर 18 जुलाई से धरना, समाज से सहभागिता की अपील

कायमखानी महासभा के पुनर्गठन की मांग को लेकर 18 जुलाई से धरना, समाज से सहभागिता की अपील

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान कायमखानी महासभा के पुनर्गठन की मांग को लेकर राजस्थान कायमखानी महासभा बचाओ संघर्ष समिति की ओर से 18 जुलाई से डीडवाना स्थित महासभा मुख्यालय (कायमखानी छात्रावास) के बाहर शांतिपूर्ण धरना शुरू किया जाएगा। समिति ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

संघर्ष समिति के संयोजक मजीद खान राणासर ने बताया कि राजस्थान कायमखानी महासभा के पुनर्गठन की प्रक्रिया पिछले करीब 20 वर्षों से लंबित है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों से संयोजक महासभा एवं 21 सदस्यीय समिति से लगातार आग्रह किए जाने के बावजूद पुनर्गठन, समय पर चुनाव कराने तथा सदस्यता शुल्क का जिलावार आवंटन करने जैसी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने बताया कि सदस्यता के लिए लिए गए 500 रुपये शुल्क का 70 प्रतिशत हिस्सा जिला इकाइयों को अब तक आवंटित नहीं किया गया है। इससे समाज में असंतोष और आक्रोश बढ़ रहा है।

मजीद खान ने कहा कि महासभा के पुनर्गठन के लिए समाज की ओर से कई बार प्रयास किए गए, लेकिन विभिन्न कारणों से उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। न्यायिक मामलों में संस्था के उलझे रहने के कारण संगठनात्मक और सामाजिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। जिला एवं ब्लॉक स्तर की समितियों का गठन नहीं होने से समाज की संपत्तियों के संरक्षण और विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि समाज की धरोहरों की सुरक्षा, संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक सुधार कार्यों को गति देने के लिए महासभा की नियमित कार्यकारिणी का गठन आवश्यक है। इसी मांग को लेकर 18 जुलाई से डीडवाना स्थित प्रदेश मुख्यालय पर शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा।

संघर्ष समिति ने समाज के सभी लोगों से इस आंदोलन में शांतिपूर्ण ढंग से शामिल होकर महासभा के पुनर्गठन की मांग को मजबूत करने का आह्वान किया है।

Related Articles