सीकर में रामगढ़, सेठान और खंडेला में बदले थानाधिकारी:SDM और सीओ सिटी के पद भी खाली; जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
सीकर में रामगढ़, सेठान और खंडेला में बदले थानाधिकारी:SDM और सीओ सिटी के पद भी खाली; जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
सीकर : सीकर पुलिस महकमे में 10 जुलाई को जारी हुई थानाधिकारियों (SHO) की ट्रांसफर लिस्ट के बाद एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जिले में तीन पुलिस निरीक्षकों (CI) को मौखिक आदेश पर थानों में SHO नियुक्त किया गया है। पहले रणवीर सिंह को रामगढ़ सेठान थाने का जिम्मा दिया गया था, लेकिन अब उनकी जगह अमर सिंह को रामगढ़ सेठान का SHO बनाया गया है। इसी तरह, खंडेला थाने में पहले मनोज कुमार को SHO लगाया गया था, लेकिन अब उनके स्थान पर सुरेंद्र देगड़ा को पोस्टिंग दी गई है। वहीं, मनोज कुमार को अब सीकर ट्रैफिक इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस लाइन में 4 इंस्पेक्टर, केवल एक थाने में SI के हाथ कमान
इस फेरबदल के बाद सीकर पुलिस लाइन में अब इंस्पेक्टर प्रीति बेनीवाल, प्रकाश सिंह और रणवीर सिंह सहित कुल 4 इंस्पेक्टर मौजूद हैं। पूरे जिले में केवल एक थाना (बलारां) ऐसा है, जहां सब-इंस्पेक्टर (SI) कैलाश चंद यादव SHO की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, बाकी सभी थानों की कमान इंस्पेक्टर (CI) स्तर के अधिकारियों के हाथ में है।
सीकर में SDM और सीओ सिटी का भी पद खाली
इधर सीकर में एसडीएम और सीओ सिटी का भी पद खाली है। पिछले दिनों RAS निखिल कुमार पोद्दार का ट्रांसफर हो गया था। इसके बाद सहायक कलेक्टर सुशील कुमार सैनी को शिकार एसडीएम पद का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था। इधर RPS संदीप चौधरी का ट्रांसफर होने के बाद सीओ सिटी का पद खाली है। जिसका अतिरिक्त चार्ज सीओ धोद राजेश ढाका को दिया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2260169

