[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर,एक की मौत:दो गंभीर घायल; पार्टी में शामिल होकर आ रहे थे तीनों, गोसाईं मठ के पास हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पाटनराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर,एक की मौत:दो गंभीर घायल; पार्टी में शामिल होकर आ रहे थे तीनों, गोसाईं मठ के पास हादसा

पाटन में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर,एक की मौत:दो गंभीर घायल; पार्टी में शामिल होकर आ रहे थे तीनों, गोसाईं मठ के पास हादसा

पाटन : पाटन में डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पार्टी में शामिल होकर आ रहे बाइक सवार तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पाटन के हॉस्पिटल भर्ती कराया गया, जहां से कोटपूतली के लिए रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।

हादसा पाटन-डोकन मार्ग पर गोसाईं मठ के पास बुधवार देर रात एक करीब 11ः30 बजे हुआ। पाटन थानाधिकारी रमेश चंद मीणा ने बताया- एक खाली डंपर नीम का थाना की ओर जा रहा था, तभी गोसाईं मठ के पास उसकी टक्कर पाटन की ओर आ रही एक बाइक से हो गई। बाइक पर द्वारिकपुरा प्रागपुरा निवासी तीन युवक सवार थे।

एक की मौत, दो का इलाज जारी

हादसे के बाद पुलिस व स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को पाटन अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल में इलाज के दौरान महेश पुत्र रामावतार मेघवाल की मौत हो गई। अनिल और पारस गंभीर रूप से घायल हैं।

पार्टी में शामिल होकर आ रहे थे तीनों

पुलिस के अनुसार, मृतक महेश मेघवाल और घायल अनिल व पारस द्वारिकपुर के निवासी हैं। ये तीनों दोस्त एक पार्टी में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पाटन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Related Articles