[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देवता में वीर शिवाजी-महाराणा प्रताप खेल संगम:कबड्डी में तातीजा, रस्साकशी में देवता; 1600 मीटर दौड़ में अनिल विजेता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

देवता में वीर शिवाजी-महाराणा प्रताप खेल संगम:कबड्डी में तातीजा, रस्साकशी में देवता; 1600 मीटर दौड़ में अनिल विजेता

देवता में वीर शिवाजी-महाराणा प्रताप खेल संगम:कबड्डी में तातीजा, रस्साकशी में देवता; 1600 मीटर दौड़ में अनिल विजेता

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के देवता स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के खेल मैदान में गुरुवार को वीर शिवाजी-महाराणा प्रताप खेल संगम-2026 का समापन हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माकड़ों मंडल द्वारा ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस संगम में कबड्डी, रस्साकशी और दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कबड्डी में तातीजा, रस्साकशी में देवता और 1600 मीटर दौड़ में अनिल विजेता रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हवलदार नत्थू सिंह ने की। सरपंच रघुवीर सिंह कसाना मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथियों में कैप्टन मदन लाल गुर्जर, हवलदार अर्जुन सिंह, उकारमल खटाणा, हवलदार महेंद्र सिंह, नत्थूराम मणकस और हवलदार प्रदीप कुमार शामिल थे। अतिथियों का माला और साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

मंडल पालक अशोक कसाना ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तातीजा और देवता के बीच हुआ, जिसमें तातीजा की टीम विजयी रही। रस्साकशी प्रतियोगिता में देवता ने तातीजा को हराकर खिताब जीता। 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में तातीजा के अनिल ने प्रथम और रविंद्र कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के विजेताओं को ग्राम पंचायत देवता की ओर से ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि सरपंच रघुवीर सिंह कसाना ने कहा कि पारंपरिक खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने मोबाइल और सोशल मीडिया की बढ़ती लत पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। कसाना ने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए खेल मैदान में पानी की टंकी के निर्माण की भी घोषणा की।

प्रतियोगिता में पीटीआई सुमित शर्मा और प्रदीप कड़वासरा ने निर्णायक की भूमिका निभाई और सभी प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष संचालन किया। खिलाड़ियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए एएनएम ममता द्वारा चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

इस मौके पर समाजसेवी राजेश कसाना, लालचंद कसाना, यादराम कसाना, कृष्ण फौजी, प्रमोद रोड़ासर, मैनेजर मनोज कुमार, अंकित मेघवाल, अशोक चंदेला (गुर्जरवास), विकास मरोडिया, सुदेश मणकस, छोटेलाल कसाना, हेतराम कसाना, अमरदीप बजाड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles