[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्व. मगराजजी पाटोदिया की पुण्यतिथि पर 206 विद्यार्थियों का सम्मान, फीस सहायता वितरित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

स्व. मगराजजी पाटोदिया की पुण्यतिथि पर 206 विद्यार्थियों का सम्मान, फीस सहायता वितरित

स्व. मगराजजी पाटोदिया की पुण्यतिथि पर 206 विद्यार्थियों का सम्मान, फीस सहायता वितरित

नवलगढ़ : स्वतंत्रता सेनानी, उद्योगपति एवं समाजसेवी स्वर्गीय मगराजजी पाटोदिया की 24वीं पुण्यतिथि पर वर्मा हवेली में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग तथा अध्यक्षता नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने की। अतिथियों ने पाटोदिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

समारोह में नवलगढ़ की 12 शिक्षण संस्थाओं के 206 विद्यार्थियों को 2.87 लाख रुपये की फीस सहायता प्रदान की गई। वहीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 9 मेधावी विद्यार्थियों को 5,100-5,100 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। बालिका शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान देने वाली पांच शिक्षण संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ‘एक व्यक्ति-एक पौधा’ अभियान के तहत तीन लाख पौधे लगाने वाले वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड़ को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने नवलगढ़ की दानशील परंपरा और शिक्षा क्षेत्र में भामाशाहों के योगदान की सराहना करते हुए इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया। विधायक विक्रम सिंह जाखल ने कहा कि नवलगढ़ शिक्षा, चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में देशभर में अपनी अलग पहचान रखता है। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षाविद, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles