सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के तहत स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के तहत स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सीकर : नगर परिषद सीकर द्वारा वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशन में “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान (15 जून से 31 जुलाई) के अंतर्गत बुधवार को वार्ड संख्या 23 में We Voice IEC Team के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आमजन को अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने, गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण करने, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नागरिकों को स्वच्छ वातावरण, हरित पर्यावरण एवं जनस्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराते हुए स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ सीकर के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।
वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि “स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। जब प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, गली और मोहल्ले की स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाएगा, तभी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की पहचान है। नगर परिषद लगातार जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल सीकर के निर्माण के लिए कार्य कर रही है। आमजन का सहयोग इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है।”
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कचरे का पृथक्करण करें, निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालें, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करें तथा स्वच्छता अभियान को जन-आंदोलन बनाकर सीकर को स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम में नगर परिषद सीकर के कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र गोदारा, एमआईएस अभियंता साहिल अली गौड़, We Voice IEC Team, वार्ड संख्या 23 के पूर्व पार्षद तथा स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2258881


