प्रभारी सचिव नवीन जैन ने ढिगाल ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण
प्रभारी सचिव नवीन जैन ने ढिगाल ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण
झुंझुनूं : जिले के प्रभारी सचिव एवं प्रमुख शासन सचिव (सामान्य प्रशासन) नवीन जैन ने बुधवार को नवलगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ढिगाल में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को प्रकरणों का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सा विभाग की एनसीडी जांच व्यवस्था की समीक्षा की। रोगियों का रिकॉर्ड व्यवस्थित नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए अद्यतन डाटा संधारित करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को समय पर उपचार और नियमित फॉलोअप मिल सके।
प्रभारी सचिव ने किसानों को फार्म पॉन्ड योजना का लाभ लेने, पशुपालकों को मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना से जुड़ने तथा ग्रामीणों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में ग्रामीणों को राजस्व सेवाओं के तहत पट्टों का वितरण किया गया तथा सहमति से खातों का विभाजन भी कराया गया। साथ ही किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड और पशुपालकों को मंगल पशु बीमा योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धनका, उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, विकास अधिकारी रितेश सांखला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2258884


