चिड़ावा के नए तहसीलदार नारायण राम ने पदभार संभाला:बोले- जनता की समस्याओं का ईमानदारी से समाधान करेंगे
चिड़ावा के नए तहसीलदार नारायण राम ने पदभार संभाला:बोले- जनता की समस्याओं का ईमानदारी से समाधान करेंगे
चिड़ावा : चिड़ावा के नए तहसीलदार नारायण राम ने बुधवार को अपना पदभार संभाला । इस दौरान कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद तहसीलदार नारायण राम ने कर्मचारियों की एक बैठक ली। उन्होंने बैठक में सभी कर्मचारियों को जनता से जुड़े कार्यों को पूरी ईमानदारी और त्वरित गति से निपटाने के निर्देश दिए।
तहसीलदार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान देंगे।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भाजयुमो के पूर्व नगर अध्यक्ष मनीष धाबाई, दिनेश जांगिड़ और प्रशांत जांगिड़ प्रमुख थे। उन्होंने तहसीलदार को साफा, दुपट्टा, मिठाई और प्रतीक चिन्ह भेंट किए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2258987


