[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रक-डंपर मालिकों को राहत, नेशनल परमिट प्रक्रिया होगी आसान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ट्रक-डंपर मालिकों को राहत, नेशनल परमिट प्रक्रिया होगी आसान

परिवहन विभाग ने जीपीएस डिवाइस लगाने के लिए पांच कंपनियों को किया अधिकृत

झुंझुनूं : ट्रक एवं डंपर स्वामियों की लंबे समय से चली आ रही नेशनल परमिट संबंधी समस्या के समाधान की दिशा में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभाग ने पहले ही दिन जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस लगाने के लिए पांच कंपनियों को पंजीकृत किया है। इससे जल्द ही नेशनल परमिट जारी करने की प्रक्रिया में आ रही बाधाएं दूर होने की उम्मीद है।

जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) रमेश कुमार यादव ने बताया कि विभाग ने फिलहाल पांच अधिकृत कंपनियों को डिवाइस स्थापना के लिए पंजीकृत किया है। इनमें आरडीएम एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (RDM Enterprises Pvt. Ltd.), 3 जीबी टेक्नोलॉजी (3 GB Technology), जियोसेफ टेक्नोलॉजीज (Geosafe Technologies), अटलांटा सिस्टम्स (Atlanta Systems) तथा ट्रेकनाउ प्राइवेट लिमिटेड (Trecknow Pvt. Ltd.) शामिल हैं।

डीटीओ यादव ने कहा कि अधिकृत कंपनियों के माध्यम से वाहनों में आवश्यक डिवाइस लगाए जाने के बाद नेशनल परमिट जारी करने की प्रक्रिया में तेजी आएगी। इससे ट्रक और डंपर मालिकों को राहत मिलेगी तथा परिवहन कार्य भी सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा। परिवहन विभाग का उद्देश्य वाहनों की ट्रैकिंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हुए परमिट प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाना है।

Related Articles