ओबीसी सर्वे की ड्यूटी का विरोध, आशा सहयोगिनियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
बोलीं- मूल स्वास्थ्य कार्य छोड़ अन्य विभागों के काम कराए जा रहे, मांगें नहीं मानीं तो होगा अनिश्चितकालीन धरना
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक राईका
झुंझुनूं : राजस्थान आशा सहयोगिनी यूनियन (सीटू) के बैनर तले मंगलवार को बड़ी संख्या में आशा सहयोगिनियों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की कि उनसे स्वास्थ्य विभाग के मूल कार्यों के अलावा अन्य विभागीय कार्य नहीं कराए जाएं।
आशा सहयोगिनियों ने आरोप लगाया कि इन दिनों उन्हें राजस्थान ओबीसी आयोग की ओर से राजधारा ऐप के माध्यम से ओबीसी सर्वे का कार्य सौंपा गया है, जबकि यह उनके निर्धारित कार्यक्षेत्र में शामिल नहीं है। उनका कहना है कि अतिरिक्त जिम्मेदारियों के कारण गांवों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका मूल दायित्व गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना, टीकाकरण कराना, आयुष्मान भारत कार्ड बनवाना, आभा आईडी और ई-केवाईसी सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कार्य करना है। अतिरिक्त कार्य दिए जाने से न केवल उनके मूल दायित्व प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि उनके पारिवारिक जीवन पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
यूनियन ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि भविष्य में आशा सहयोगिनियों से उनके मूल कार्यों के अलावा अन्य विभागीय कार्य नहीं कराए जाएं। उनका कहना है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो वे अनिश्चितकालीन धरना और उग्र आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगी।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष मंजू लालपुरिया ने किया। प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान आशा, रेखा, सरोज, ज्योति, लक्ष्मी, संतोष, मनीषा, सुशीला, मीनू, रंजू, कैलाश, शर्मिला, कृष्णा, महेंद्रा, प्रेम, उर्मिला, रितु, किरण सहित बड़ी संख्या में आशा सहयोगिनियां मौजूद रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2256643


