चूरू मेडिकल कॉलेज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान:डॉक्टरों और स्टाफ ने लगाए पौधे; पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
चूरू मेडिकल कॉलेज में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान:डॉक्टरों और स्टाफ ने लगाए पौधे; पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
चूरू : चूरू में ‘हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मंगलवार को पीडीयू मेडिकल कॉलेज में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डॉक्टर्स, नर्सिंग ऑफिसर और अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रमाकांत वर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति के संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण देने का सामूहिक प्रयास है।
पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी ने कहा कि हमारे द्वारा लगाया गया पौधा आने वाले समय में एक पेड़ बनेगा, जिससे पर्यावरण का संरक्षण होगा। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस मौके पर डॉ. विकास देवड़ा, डॉ. अजीत गढ़वाल, डॉ. दिनेश कुमार मील, डॉ. नूतन वर्मा, डॉ. आशीष तिवारी, डॉ. मंजीत काविया, डॉ. प्रशांत गढ़वाल, डॉ. रवि पवार, डॉ. गजानंद रसगनिया, डॉ. मोहम्मद नदीम, वेदप्रकाश खींची, सुरक्षा प्रभारी मदन सिंह सहित बड़ी संख्या में डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2256589
