चिराना में सड़क पर बिखरी कंक्रीट, हादसे का डर:ओवरलोड डंपर से गिरी, दोपहिया वाहन चालक परेशान
चिराना में सड़क पर बिखरी कंक्रीट, हादसे का डर:ओवरलोड डंपर से गिरी, दोपहिया वाहन चालक परेशान
नवलगढ़ : सीकर-दिल्ली स्टेट हाईवे (SH73) पर चिराना के पास मंगलवार सुबह एक ओवरलोड डंपर से कंक्रीट सड़क पर बिखर गई। इससे हाल ही में बनी सड़क वाहन चालकों के लिए जोखिम भरी हो गई है। यह घटना उदयपुरवाटी पुलिस थाने के सामने से गुजरने के बाद हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्षमता से अधिक भरी कंक्रीट नांगल टोल से लेकर पहाडिला, चिराना, गोल्याणा और रामपुरा बस स्टैंड तक मुख्य सड़क पर फैल गई। सुबह जब राहगीर और दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे, तो पूरी सड़क पर कंकड़ बिखरे मिले।
सड़क पर बिखरी इस कंक्रीट के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। ब्रेक लगाने पर बाइक और स्कूटी फिसल रही हैं। बड़े वाहन चालक भी इन कंकड़ों से बचने के लिए अचानक कट मार रहे हैं, जिससे उनका संतुलन बिगड़ रहा है।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि तेज रफ्तार भारी वाहनों के टायरों के नीचे आकर कंक्रीट के मोटे कंकड़ गोली की रफ्तार से छिटक रहे हैं। ये कंकड़ सड़क किनारे खड़े राहगीरों और दुकानों में बैठे लोगों को लग सकते हैं, जिससे गंभीर चोट लगने का खतरा है।
करोड़ों रुपये की लागत से बनी इस नई सड़क की दुर्दशा और सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और वाहन चालकों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पुलिस थाने के सामने से भी ओवरलोड वाहन खुलेआम नियमों का उल्लंघन करते हुए गुजरते हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन, पीडब्ल्यूडी और नांगल टोल प्रबंधन से मांग की है कि सड़क पर बिखरी कंक्रीट को तुरंत साफ करवाया जाए। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संबंधित डंपर चालक और मालिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2256478


