[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोचिंग संचालक से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी:कहा-जो काम कहा गया पूरा कर दे, ये ना हो बड़ा नुकसान हो जाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कोचिंग संचालक से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी:कहा-जो काम कहा गया पूरा कर दे, ये ना हो बड़ा नुकसान हो जाए

कोचिंग संचालक से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी:कहा-जो काम कहा गया पूरा कर दे, ये ना हो बड़ा नुकसान हो जाए

चिड़ावा : झुंझुनूं के चिड़ावा में एक कोचिंग संचालक को धमकी देकर 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। संचालक को 20 जून को पहली बार धमकी मिली, इसके बाद 24 जून तक वाट्सएप पर धमकियां मिलती रही। इस संबंध में स्थानीय पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

अब सोमवार को एकेडमी के हेल्पलाइन नंबर पर एक बार फिर धमकी का कॉल आया है। कॉल करने वाले ने संचालक को चेतावनी दी है कि विकास कुल्हरी कहीं भी छिप जाएं, हमारे पास उसकी हर लोकेशन है।

कोचिंग संचालक और परिवार भयभीत

लगातार मिल रही धमकियों के कारण कोचिंग संचालक और उसका परिवार भयभीत है। एकेडमी में सैकड़ों स्टूडेंट पढ़ते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। संचालक के परिवार ने प्रशासन से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।

जांच अधिकारी एसआई कैलाश चंद्र ने बताया- पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और धमकी भरे कॉलिंग ऑडियो की तकनीकी जांच करवाई जा रही है। पुलिस की टीमें संदिग्धों की पहचान में जुटी हैं और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। धमकी मिलने के बाद से कोचिंग संचालक विकास कुल्हरि एकेडमी नहीं आ रहे हैं। उनका मोबाइल भी बंद बताया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker