चिड़ावा रीको औद्योगिक क्षेत्र में बिजली संकट:उद्योगपतियों ने AEN ऑफिस पर किया प्रदर्शन, बोले-मशीन खराब होने का खतरा
चिड़ावा रीको औद्योगिक क्षेत्र में बिजली संकट:उद्योगपतियों ने AEN ऑफिस पर किया प्रदर्शन, बोले-मशीन खराब होने का खतरा
चिड़ावा : चिड़ावा के रीको औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की लचर व्यवस्था और बार-बार होने वाले फाल्ट से परेशान उद्योग संचालकों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। उद्योगपतियों ने पहले रीको स्थित पावर हाउस और फिर खेतड़ी रोड स्थित एईएन (सहायक अभियंता) और एक्सईएन (अधिशासी अभियंता) कार्यालय पर पहुंचकर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने दोनों अधिकारियों से मिलकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
4 से 8 बार होती है बिजली गुल
उद्यमियों का आरोप है कि औद्योगिक क्षेत्र में प्रतिदिन 4 से 8 बार तक बिजली गुल हो रही है। शाम 6 बजे बिजली जाने के बाद अक्सर रात 10-11 बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं होती, जिससे उत्पादन का काम पूरी तरह ठप हो जाता है।
मशीनों के खराब होने का खतरा
उद्योग संचालकों ने बताया कि क्षेत्र में नई जीएसएस स्थापित होने के बाद उन्हें निर्बाध बिजली का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन वास्तविकता इसके बिल्कुल उलट है। पुरानी जर्जर लाइनों और पोल के कारण आए दिन फाल्ट होते रहते हैं, जिससे मशीनों के खराब होने का खतरा बना रहता है और श्रमिकों का समय भी बर्बाद होता है।
इससे पहले, उद्योगपतियों ने 14 जुलाई को अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर समस्या के स्थायी समाधान, जर्जर तारों व पोलों को बदलने और बिजली आपूर्ति को निर्बाध करने की मांग की थी। प्रदर्शन में विजय, मोहित, मोहनलाल, पितराम, जीतू गोयल, भीमसिंह, ऋषि झाझाड़िया, अनिल, रतिराम, हरिप्रसाद चौहान, हरिप्रसाद जांगिड़, कपिल, संतलाल, शंकर लाल, राजेश चौहान और मोनू सहित अन्य उद्योग संचालक शामिल हुए।
समाधान का दिया आश्वासन
वहीं, प्रदर्शन के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मौके पर स्थिति का जायजा लेने और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। एईएन मायालाल ने बताया कि आपूर्ति में जो भी समस्या आ रही है, उसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने जर्जर पोल बदलने और आगे से बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2256477


