सीकर के बेरी गांव में भिड़ी 2ब्लैक स्कॉर्पियो,तारबंदी में फंसी:स्टेट हाईवे पर स्टंट कर रहे थे, ग्रामीण बोले- दहशत फैलाई, दोनों गाड़ियां जब्त
सीकर के बेरी गांव में भिड़ी 2ब्लैक स्कॉर्पियो,तारबंदी में फंसी:स्टेट हाईवे पर स्टंट कर रहे थे, ग्रामीण बोले- दहशत फैलाई, दोनों गाड़ियां जब्त
सीकर : सीकर के बेरी गांव में बीती रात 2 स्कॉर्पियो आपस में भिड़ गईं। एक्सीडेंट के बाद एक स्कॉर्पियो रोड पार करके दूसरी तरफ खेत की तारबंदी में जाकर फंस गई। घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शी धर्मपाल बगड़िया ने बताया कि दोनों स्कॉर्पियो गाड़ी हाईवे पर तीन-चार किलोमीटर की दूरी में बार-बार स्टंट कर रही थी, इस दौरान एक गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और वह दूसरी गाड़ी से भिड़ गई।

नंबर प्लेट उखाड़ कर गाड़ियों के अंदर रखी
एक्सीडेंट के बाद एक स्कॉर्पियो गाड़ी रोड पर कर दूसरी साइड के एक खेत की तारबंदी में जाकर फंस गई। गाड़ियों के टकराने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दोनों गाड़ियों में से ड्राइवरों सहित कुल 8-10 लोग बाहर निकलकर भागने लगे और जाते समय उन्होंने गाड़ियों की नंबर प्लेट उखाड़ कर गाड़ियों के अंदर रख दी।

बारात में शामिल होने आए थे
दादिया थाने की ASI रामकृष्ण ने बताया कि दोनों स्कॉर्पियो गाड़ी मंडावा से एक बारात लेकर सीकर गई थी। सीकर में बारात में शामिल होने के बाद दोनों गाड़ियों के लोग वापस मंडावा लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।
दोनों SUV जब्त
हादसे के बाद पीछे से आए बारातियों ने समझाइश कर मामला शांत किया। फिलहाल पुलिस ने घटना की प्राथमिक जानकारी लेकर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। हालांकि अभी तक किसी ने इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2256518


