[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगरश्री के संस्थापक सुबोध कुमार अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नगरश्री के संस्थापक सुबोध कुमार अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

नगरश्री के संस्थापक सुबोध कुमार अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर लोक संस्कृति शोध संस्थान नगरश्री में संस्थापक सुबोध कुमार अग्रवाल की पुण्यस्मृति पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरश्री के संस्थापक आजीवन अध्यक्ष रहे सुबोध अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम संयोजक सुनील भाऊवाला ने सुबोध अग्रवाल के जीवन से जुड़े कई प्रसंग सुनाए।

इस अवसर पर रमाकान्त अग्रवाल व श्यामसुन्दर शर्मा ने कहा कि सुबोध कुमार अग्रवाल लोक संस्कृति के ख्यातनाम संवाहक थे। उन्होंने चूरू जनपद में लोक संस्कृति के अनेक आयामों को कार्यक्रमों के माध्यम से जीवन्त कर सरंक्षित व प्रसार किया। नगरश्री में म्युजियम स्थापना व पुरातात्विक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व की सामग्रियों का कालजयी संग्रह किया।

वे कवि गीतकार भी थे। चूरू मण्डल के शोधपूर्ण इतिहास की प्रमाणिक सामग्री एकत्रित करना उनका अनूठा योगदान था। इस अवसर पर उमाशंकर शर्मा, छतरसिंह डागा, रामेश्वरलाल पंवार, ओमप्रकाश तंवर, डॉ. के.सी. सोनी, जगदीशप्रसाद रिबियेवाला, राजेन्द्र शर्मा ‘मुसाफिर’ आदि उपस्थित थे।

Related Articles