[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने किया स्व. सत्यनारायण अरोड़ा स्मृति रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने किया स्व. सत्यनारायण अरोड़ा स्मृति रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने किया स्व. सत्यनारायण अरोड़ा स्मृति रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सुराणा ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट में स्व. सत्य नारायण अरोड़ा की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर सुराणा ने मारवाड़ी युवा मंच और गणगौर शाखा के तत्वावधान में लायन्स क्लब के सहयोग से 21 जुलाई को माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट सुजानगढ़ में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर के सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता की आवश्यकता हैं। मारवाड़ी युवा मंच और सत्यम परिवार द्वारा विगत छह वर्षों से निरन्तर लगाया जा रहा रक्तदान शिविर का प्रयास प्रशंसनीय हैं।

मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश अरोड़ा ने जिला कलक्टर का अभिनंदन किया। साहित्यकार डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा ने आयोजकीय पृष्ठ भूमि के सम्बन्ध में जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी, मंच की नारी चेतना की प्रांतीय संयोजक पूजा शर्मा, मंच के रक्तदान संयोजक प्रमिला प्रजापत, गणगौर शाखा अध्यक्ष करूणा जांगिड़ और भानुप्रिया जांगिड उपस्थित रहे।

Related Articles