[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गायत्री परिवार ने मनाया ‘विश्व उम्मीद दिवस’, लोक कल्याण के लिए दी आहुतियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गायत्री परिवार ने मनाया ‘विश्व उम्मीद दिवस’, लोक कल्याण के लिए दी आहुतियां

गायत्री महायज्ञ में गूंजे महामंत्र, सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना की

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : कस्बे की भुरीकुड़ी में अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थानीय शाखा द्वारा रविवार को ‘विश्व उम्मीद दिवस’ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गायत्री प्रज्ञापीठ के तत्वावधान में एक भव्य गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।

इस धार्मिक अनुष्ठान में लोक शांति, राष्ट्र की उन्नति और खुशहाली के लिए सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, शिव गायत्री मंत्र और नवग्रह मंत्रों का सस्वर उच्चारण किया गया। यज्ञ की पवित्र अग्नि में आहुतियां देते हुए श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण की मंगल कामना की। कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार के तहसील सह-समन्वयक अशोक दायमा ने जीवन में ‘उम्मीद’ के महत्व पर गहराई से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि मानव जीवन अनिश्चितताओं से भरा हुआ है। ऐसे में निराशा, अवसाद (डिप्रेशन) और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं सामने आना स्वाभाविक है। लेकिन उम्मीद केवल एक सामान्य भावना नहीं, बल्कि एक ऐसी मानसिक क्षमता है जो हमें विपरीत से विपरीत परिस्थितियों से भी लड़ने का संबल और साहस देती है। जब हम आशावादी होते हैं, तो समस्याओं से घबराने के बजाय उनके समाधान खोजने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।

उम्मीद पर टिकी है दुनिया – बद्री प्रसाद सैनी
समारोह को संबोधित करते हुए बद्री प्रसाद सैनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बेहद मार्मिक शब्दों में कहा कि उम्मीद वह महत्वपूर्ण शब्द है जिस पर यह पूरी दुनिया टिकी हुई है। उन्होंने उम्मीद को दुनिया का आखिरी छोर और मानव अस्तित्व का मुख्य आधार बताया। इस दौरान मदन लाल सैनी, आलोक सैनी, संदीप सैनी, मनीष तंवर, अजय सतरावला, आनंद खटीक, दिव्या दायमा, अंकित कुमार, डिंपल तंवर, देविका तंवर सहित गायत्री परिवार के कई सेवाभावी सदस्य और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles