नाथजी के आश्रम में भव्य जागरण व विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की हाजिरी
नाथजी के आश्रम में भव्य जागरण व विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की हाजिरी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : गोगामेड़ी टिल्ला स्थित श्रीनाथ आश्रम में ब्रह्मलीन संत श्री गणेशनाथ महाराज की ग्यारहवीं बरसी के अवसर पर शनिवार रात भव्य जागरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। महंत योगी रविनाथ महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में शेखावाटी सहित विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों संत और हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
आश्रम के सेवक कपिलेश शर्मा ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाता है। पूरे आश्रम परिसर और विशाल पांडाल को आकर्षक रोशनी से सजाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महंत योगी रविनाथ महाराज ने ब्रह्मलीन संत बाबा बम लहरी श्री गणेशनाथ महाराज की समाधि पर पूजा-अर्चना एवं प्रसादी भोग अर्पित कर की। इसके बाद दूर-दराज से पधारे संत-महात्माओं का सम्मान एवं संत पंगत आयोजित की गई।
रात्रि जागरण का शुभारंभ चूरू के बाल संत विद्यानाथ महाराज ने गणेश वंदना से किया। इसके पश्चात शेखावाटी के प्रसिद्ध संतों एवं भजन गायकों ने भक्ति रस से सराबोर प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक मंत्रमुग्ध रखा। संत गुलाबनाथ, रामदास चिमा बाबा सहित अनेक संतों ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति में लीन कर दिया।
आयोजन की व्यवस्थाओं में आश्रम के सेवक विलास सैनी, मुरारी जोशी, सोनू सैनी, एडवोकेट महेंद्र सैनी, भामाशाह जगदीश कसेरा सहित सैकड़ों स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2253425


