[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आयुर्वेदिक पद्धति से किया मरीजों का इलाज:113 लोगों को जांच के बाद बांटी दवाएं, भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर लगाया कैम्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आयुर्वेदिक पद्धति से किया मरीजों का इलाज:113 लोगों को जांच के बाद बांटी दवाएं, भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर लगाया कैम्प

आयुर्वेदिक पद्धति से किया मरीजों का इलाज:113 लोगों को जांच के बाद बांटी दवाएं, भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर लगाया कैम्प

चूरू : चूरू में भारत विकास परिषद की शाखा के 64वें स्थापना दिवस पर एक आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मिश्र स्मृति भवन में आयोजित इस शिविर में 113 रोगियों को निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श और दवाएं वितरित की गईं। यह शिविर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला।

शाखा सचिव रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि शिविर का आयोजन मोहता आयुर्वेदिक रसायन शाला-बीकानेर और आयुर्वेद विभाग चूरू के सहयोग से किया गया था। इसमें डॉ. प्रमोद मिश्र (प्राचार्य, आयुर्वेद महाविद्यालय, बीकानेर), डॉ. संजय तंवर (आयुर्वेद चिकित्सक, चूरू), डॉ. विष्णुकान्त कलावटिया (आयुर्वेद चिकित्सक, चूरू) और डॉ. गौरव शर्मा (आयुर्वेद चिकित्सक, जयपुर) ने सेवाएं दीं। इन चिकित्सकों ने रोगियों का आयुर्वेदिक पद्धति से परीक्षण, परामर्श और उपचार किया।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित

रोगियों को विभिन्न रोगों के उपचार के साथ-साथ संतुलित दिनचर्या, उचित आहार-विहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।

शिविर के सफल संचालन में हुकुमचंद गौड़, मैनपालसिंह शेखावत और मदन सिंह राजपुरोहित ने संयुक्त रूप से शिविर प्रभारी की भूमिका निभाई। ओमप्रकाश इन्दोरिया और नवरत्न महर्षि ने पंजीकरण व्यवस्था संभाली। परिषद के सदस्यों ने कंपाउंडर अशोक जांगिड़ और जितेंद्र मुंड को दुपट्टा ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। शिविर में श्यामसुंदर पारीक, उपाध्यक्ष निरंजन वर्मा, वित्त सचिव पवन जांगिड़, सेवा संयोजक महेश मिश्र, डॉ. भारतेन्दु अग्रवाल, कन्हैयालाल शर्मा, शंभूदयाल शर्मा, उमेश चौहान, मोहनलाल शर्मा, अशोक आसेरी, सुनील कुमार और डॉ. हनुमान प्रसाद सहित कई सदस्य मौजूद रहे। संचालन परिषद् के संयुक्त सचिव पुनीत लाटा व संदीप शर्मा ने किया।

Related Articles