[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में 7 दिवसीय निशुल्क योग शिविर शुरू:पहले दिन प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में 7 दिवसीय निशुल्क योग शिविर शुरू:पहले दिन प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया

सरदारशहर में 7 दिवसीय निशुल्क योग शिविर शुरू:पहले दिन प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया

सरदारशहर : अग्रवाल सेवा मंडल के 50वें स्वर्ण जयंती महोत्सव के तहत रविवार को सरदारशहर के अग्रसेन भवन (सब्जी मंडी) में सात दिवसीय निशुल्क योग शिविर का शुभारंभ हुआ। गौतम योग क्लासेज के तत्वावधान में ये शिविर 12 से 18 जुलाई तक रोजाना सुबह 6 से 7 बजे तक चलेगा। इसमें सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकेंगे।

कार्यक्रम संयोजक अनिल कुमार गोयल ने बताया- शिविर के लिए आर्थिक सहयोग प्रकाशचंद-राकेश कुमार हनुमानगढ़िया परिवार द्वारा प्रदान किया गया है। राकेश हनुमानगढ़िया ने बताया- पहले दिन योग प्रशिक्षिका माया निर्वाण ने प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने नियमित योगाभ्यास से कमर, गर्दन, जोड़ों के दर्द, तनाव, मोटापा और थकान में लाभ की जानकारी दी।

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. निरंजन बायवाला, अंजू गोयल, सूर्यप्रकाश जैसनसरिया, विजय कुमार सिंघानिया और सुशील गर्ग ने किया। अतिथियों ने फीता काटकर तथा महाराजा अग्रसेन के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर शिविर की शुरुआत की।

इस अवसर पर डॉ. अरुण निर्वाण ने आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव और स्वस्थ रहने के उपाय बताए। मुख्य अतिथि अंजू गोयल ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन की एक वैज्ञानिक पद्धति है। उन्होंने “करो योग, रहो निरोग” का संदेश देते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अग्रवाल सेवा मंडल के अध्यक्ष पंकज कुमार गर्ग, उपाध्यक्ष नवनीत जैसनसरिया, मंत्री विश्वनाथ रातूसरिया, कोषाध्यक्ष अंकुर जैसनसरिया सहित लक्ष्मीपत रातूसरिया, विपिन गोयल, रवि बायवाला, सूर्यप्रकाश लाड़िया, नौरतन भिवानिया, अरुण फतेहपुरिया, राकेश हनुमानगढ़िया, श्रेया लाड़िया, नेहा जैसनसरिया, मंजू जैसनसरिया उपस्थित रहे। अग्रवाल महिला मंडल, नवयुवक मंडल और कन्या मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद थे।

आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस निशुल्क योग शिविर में भाग लेकर योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं।

Related Articles