अंडर-18 इंडियन वॉलीबॉल टीम की कैप्टन का स्वागत:वर्ल्ड चैंपियनशिप में 13वें स्थान पर आई थी टीम, 4 मुकाबले जीते थे
अंडर-18 इंडियन वॉलीबॉल टीम की कैप्टन का स्वागत:वर्ल्ड चैंपियनशिप में 13वें स्थान पर आई थी टीम, 4 मुकाबले जीते थे
लक्ष्मणगढ़ : चीन में आयोजित अंडर-18 वॉलीबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाली बऊ धाम निवासी खिलाड़ी रजनीश नैण शनिवार शाम को अपने गृह क्षेत्र लौटीं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 35 देशों की प्रतियोगिता में 13वां स्थान हासिल किया।
टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने कुल 6 मुकाबलों में से 4 में जीत दर्ज की। परिजनों के अनुसार, रजनीश नैण ने प्रतियोगिता में टीम का नेतृत्व करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रजनीश के गृह क्षेत्र पहुंचने पर खूड़ी, नारायण का बास, घस्सू और नरोदड़ा स्टैंड सहित कई स्थानों पर उनका अभिनंदन किया गया। लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें गाजे-बाजे के साथ उनके पैतृक गांव बऊ धाम ले जाया गया।
स्वागत समारोह में लक्ष्मणगढ़ के निवर्तमान प्रधान मदन सेवदा, उद्योगपति बलवीर सारण, राजेंद्र गढ़वाल, पंचायत समिति सदस्य मनोहर नैण, रामचंद्र नैण और घीसाराम भास्कर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2253306


