[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्ड 40 में सीवरेज चैंबर का ढक्कन आधा टूटा:दो महीने से नहीं बदला ढक्कन, नया लगवाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

वार्ड 40 में सीवरेज चैंबर का ढक्कन आधा टूटा:दो महीने से नहीं बदला ढक्कन, नया लगवाने की मांग

वार्ड 40 में सीवरेज चैंबर का ढक्कन आधा टूटा:दो महीने से नहीं बदला ढक्कन, नया लगवाने की मांग

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ के वार्ड नंबर-40 में बजाजों के भवन के पास मुख्य रास्ते पर स्थित सीवरेज चैंबर का ढक्कन पिछले दो महीने से आधा टूटा हुआ है। इस कारण राहगीरों, बाइक सवारों और बच्चों के लिए हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए चैंबर के चारों ओर पत्थर रख दिए हैं। इसका उद्देश्य आने-जाने वाले लोगों को टूटे ढक्कन के बारे में सूचित करना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।

पास में रहने वाले बाबूलाल बागड़ी ने बताया- ये टूटा हुआ ढक्कन किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि यदि कोई बाइक सवार, बच्चा या पैदल व्यक्ति इसमें गिर जाए तो गंभीर हादसा हो सकता है। भारी वाहनों के गुजरने पर चैंबर में धंसने का खतरा भी बना रहता है।

बागड़ी ने ये भी बताया कि बरसात के दौरान चैंबर के आसपास पानी भर जाने से टूटा हुआ हिस्सा दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।

इसके अलावा, चैंबर से गंदा पानी बाहर निकलने लगता है, जिससे आसपास के निवासियों को दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ता है। टूटे ढक्कन के कारण चैंबर में लगातार कचरा गिरने से यह बार-बार ब्लॉक भी हो जाता है।

स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका से जल्द से जल्द सीवरेज चैंबर का नया ढक्कन लगवाकर इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Related Articles