[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में निशुल्क नेत्र शिविर, 80 मरीजों की जांच:36 का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन, जयपुर भेजे गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में निशुल्क नेत्र शिविर, 80 मरीजों की जांच:36 का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन, जयपुर भेजे गए

लक्ष्मणगढ़ में निशुल्क नेत्र शिविर, 80 मरीजों की जांच:36 का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन, जयपुर भेजे गए

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट और जयपुर के शंकरा आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर आयोजित किया गया। न्यू टैगोर शिक्षण संस्थान में लगे इस शिविर में 80 मरीजों का पंजीकरण किया गया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की आंखों की जांच की, जिसमें 36 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित मरीजों को नि:शुल्क उपचार के लिए जयपुर भेजा गया।

शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त स्टेट बैंक प्रबंधक दयाराम खींची मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आंखें ईश्वर का अनमोल उपहार हैं, इसलिए समय-समय पर नेत्र जांच और उचित उपचार कराना जरूरी है।

ट्रस्ट कर रहा कई सामाजिक सेवा कार्य

ट्रस्ट के संरक्षक सुभाष जोशी ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट की ओर से सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने, दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनवाने, पालनहार और सुकन्या समृद्धि योजना में सहायता, भोजन वितरण, कंबल, जूते-जुराब और दूध वितरण जैसे कई सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

पूर्व उपनिदेशक और ट्रस्ट के संरक्षक रामनिवास शर्मा ने बताया कि चयनित मरीजों के लिए लक्ष्मणगढ़ से जयपुर तक आने-जाने की व्यवस्था, अस्पताल में भर्ती, ऑपरेशन, भोजन, आवास और ऑपरेशन के बाद वापस लाने तक की सभी सुविधाएं शंकरा आई हॉस्पिटल की ओर से नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत चूड़ीवाला, गिरधारी लाल जाजोदिया, दीनदयाल जोशी, डॉ. आकाश राज, संजय जोशी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

शिविर की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में राजेंद्र कुमार शर्मा, कमल कुमावत, रामपाल कुमावत, अमित सोनी, सुनील कुमार माली, शशि प्रकाश कुमावत, लोकित दईया, यश जैन, वरुण शर्मा, दिनेश गर्ग, अश्विनी घासोलिया, गोवर्धन निराणिया, महेश कुमावत सहित ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

Related Articles