[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा में महिला कैंडिडेट की चूड़ियां उतरवाई:हाथों में बंधे धागे काटे, आखिरी वक्त पर दौड़ते हुए पहुंचा अभ्यर्थी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा में महिला कैंडिडेट की चूड़ियां उतरवाई:हाथों में बंधे धागे काटे, आखिरी वक्त पर दौड़ते हुए पहुंचा अभ्यर्थी

सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा में महिला कैंडिडेट की चूड़ियां उतरवाई:हाथों में बंधे धागे काटे, आखिरी वक्त पर दौड़ते हुए पहुंचा अभ्यर्थी

सीकर : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित होने जा रही सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का आज पहला दिन था। आज परीक्षा की दोनों पारी में कैंडीडेट्स को कड़ी सुरक्षा जांच के बाद प्रवेश दिया गया। सीकर में एसके स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर महिला अभ्यर्थी से हाथों की चूड़ियां उतरवायी गई। कई अभ्यर्थियों के हाथों में बंधे धागे काटे गए।

एक कैंडिडेट दौड़ता हुआ आया

पहली पारी में एसके स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने से पहले एक कैंडिडेट दौड़ता हुआ आया और फिर उसे सुरक्षा जांच के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा की पहली पारी 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसके लिए 9 बजे तक अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5:30 बजे तक हुई। इसके लिए दोपहर 1 से 2 बजे तक प्रवेश दिया गया।

एसके स्कूल सेंटर पर गेट बंद होने से पहले दौड़ते हुए पहुंचा अभ्यर्थी।
एसके स्कूल सेंटर पर गेट बंद होने से पहले दौड़ते हुए पहुंचा अभ्यर्थी।

15 जुलाई को एग्जाम नहीं है

सीकर में 17 जुलाई तक यह परीक्षा चलेगी। हालांकि 15 जुलाई को एग्जाम नहीं है। सीकर में परीक्षा को देखते हुए 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के चलते सीकर में निगरानी के लिए 81 सुपरवाइजर,17 कॉर्डिनेटर और कई फ्लाइंग टीमों का गठन किया गया है।

आज की परीक्षा में सीकर में कुल 12175 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। पहली पारी में 7227 कैंडिडेट उपस्थिति और 4948 अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में 7144 उपस्थित रहे और 5031 अनुपस्थित रहे। सीकर में पहली पारी में उपस्थिति दर 59.36 प्रतिशत और दूसरी पारी में 58.68 प्रतिशत रही।

सीकर के एसके कॉलेज सेंटर पर 3 अभ्यर्थी लेट हो गए। ऐसे में उन्हें परीक्षा में एंट्री नहीं मिली।
सीकर के एसके कॉलेज सेंटर पर 3 अभ्यर्थी लेट हो गए। ऐसे में उन्हें परीक्षा में एंट्री नहीं मिली।
एसके स्कूल सेंटर पर हाथों में बंधे काटते हुए।
एसके स्कूल सेंटर पर हाथों में बंधे काटते हुए।
एंट्री से पहले अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट्स चेक किए गए।
एंट्री से पहले अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट्स चेक किए गए।
एक महिला अभ्यर्थी ने परीक्षा में जाने से पहले अपने बच्चे को परिजन को दिया।
एक महिला अभ्यर्थी ने परीक्षा में जाने से पहले अपने बच्चे को परिजन को दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker