पार्किंग शुल्क को लेकर कार ड्राइवर और कर्मचारी में विवाद:बीडीके अस्पताल की घटना, युवकों ने महिला से भी की बहस
पार्किंग शुल्क को लेकर कार ड्राइवर और कर्मचारी में विवाद:बीडीके अस्पताल की घटना, युवकों ने महिला से भी की बहस
झुंझुनूं : झुंझुनूं के बीडीके (BDK) हॉस्पिटल में पार्किंग शुल्क को लेकर कार ड्राइवर और पार्किंग कर्मियों के बीच विवाद हो गया। अस्पताल परिसर से बाहर निकल रहे कार चालक को पार्किंग में काम करने वाले लोगों ने रोक लिया। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद देखते-देखते गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई। घटना रविवार सुबह हुई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आपस में बहस और मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं।
पार्किंग के दौरान बहस हुई
वीडियो में दिख रहे घटनाक्रम के अनुसार- एक कार ड्राइवर अपनी गाड़ी लेकर अस्पताल परिसर से बाहर निकल रहा था। इस दौरान पार्किंग गेट पर मौजूद कर्मियों ने उसे रोक लिया। मामला पार्किंग की टाइमिंग और उसके एवज में लिए जाने वाले रुपयों को लेकर था।वीडियो में दिख रहा है कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, फिर धीरे-धीरे गाली-गलौज में बदल गई। बात इतनी बढ़ गई कि पार्किंग के पास मौजूद एक युवक ने कार चालक से मारपीट शुरू कर दी।
युवक महिला से भी बहस करते दिखे
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि मारपीट शुरू होते ही कार में सवार एक महिला आनन-फानन में बाहर आती है और झगड़ा कर रहे युवक को रोकने का प्रयास करती है, लेकिन युवक महिला से भी बहस करने लग जाता है। इस घटना के बाद अस्पताल के मैन गेट पर भीड़ लग गई। जिससे वहां से गुजरने वाले मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अब देखिए घटनाक्रम की तस्वीरें…



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2253252


