[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में स्मार्ट मीटर विरोध के लिए समिति गठित:भागूराम किशोरपुरा को सौंपी जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर दिया जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में स्मार्ट मीटर विरोध के लिए समिति गठित:भागूराम किशोरपुरा को सौंपी जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर दिया जोर

उदयपुरवाटी में स्मार्ट मीटर विरोध के लिए समिति गठित:भागूराम किशोरपुरा को सौंपी जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर दिया जोर

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में अरावली चेतना संस्थान की बैठक हुई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संस्थान ने बरसात के मौसम में 25 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया। साथ ही, बिजली निगम द्वारा ग्रामीण इलाकों में उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया गया।

बैठक में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इलाके में आगामी बरसात के मौसम में 25 हजार पौधे लगाए जाएंगे। सदस्यों ने बताया- बिजली निगम के अधिकारी ग्रामीण उपभोक्ताओं की इच्छा के खिलाफ उनके घरों में स्मार्ट मीटर स्थापित कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इन स्मार्ट मीटरों के कारण उनके बिजली बिल अधिक आ रहे हैं।

इस स्मार्ट मीटर कार्यक्रम का विरोध करने के लिए उदयपुरवाटी ऊर्जा संघर्ष समिति का गठन किया गया। भागूराम किशोरपुरा को इस विरोध प्रदर्शन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में ग्रामीण इलाके में टैंकर सप्लाई के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने इस मामले की शिकायत करने और उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। संयोजक केके सैनी ने बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत किया, जबकि अध्यक्ष सीताराम मावता ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर रामपाल वर्मा मणकसास, नथूराम, सीताराम, गिरधारी लाल शर्मा, पीसी कटारिया, मंजू दहिया, संतोष देवी, दुर्गा देवी, पंकज बागोरा, सुशील मेघवाल, गुलाब शेरावत, ओम प्रकाश, भैरूराम, राधेश्याम कुमावत, सुभाष सैनी सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे।

Related Articles