नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:बबाई पुलिस ने 10 वर्षीय छात्रा के अपहरणकर्ता को पकड़ा
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:बबाई पुलिस ने 10 वर्षीय छात्रा के अपहरणकर्ता को पकड़ा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की बबाई पुलिस ने 10 वर्षीय छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर की गई। पीड़ित पक्ष ने बबाई पुलिस थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि क्षेत्र की कक्षा 6 में पढ़ने वाली 10 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, बबाई थानाधिकारी एएसआई बाबूलाल गुर्जर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने दुष्कर्म के आरोपी को पोक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार किया। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र कुमार बुरडक कर रहे हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी बाबूलाल गुर्जर के साथ हेड कांस्टेबल मनोज कुमार मीणा और कांस्टेबल राजेश कुमार और बलबीर सिंह मीणा शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2251514


