[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसान महासभा की भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ यात्रा शुरू:नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूक करना लक्ष्य, 22 जुलाई को प्रदर्शन की तैयारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किसान महासभा की भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ यात्रा शुरू:नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूक करना लक्ष्य, 22 जुलाई को प्रदर्शन की तैयारी

किसान महासभा की भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ यात्रा शुरू:नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूक करना लक्ष्य, 22 जुलाई को प्रदर्शन की तैयारी

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर में अखिल भारतीय किसान महासभा ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में जनजागरण यात्रा शुरू की है। यह यात्रा चरण सिंह नगर स्थित चौधरी चरण सिंह स्मारक से ‘खेत-खेती-किसान बचाओ’ और ‘कॉरपोरेट लूट का राज मिटाओ’ जैसे नारों के साथ रवाना हुई।

किसान महासभा के पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्रस्तावित भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के संभावित नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूक करना है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव रामचंद्र कुलहरी ने कहा कि केंद्र सरकार पहले भी तीन कृषि कानून लाई थी, जिनका उद्देश्य देश की खेती को कॉरपोरेट घरानों को सौंपना था। उन्होंने याद दिलाया कि 13 महीने के किसान आंदोलन ने सरकार को वे कानून वापस लेने पर मजबूर कर दिया था।

9 अगस्त को संकल्प सभा

कुलहरी ने चेतावनी दी कि यदि स्वीकृत प्रारूप के अनुसार भारत-अमेरिका ट्रेड डील लागू होती है, तो यह भारतीय खेती के लिए विनाशकारी साबित होगी। उन्होंने इस समझौते को भारतीय कृषि की तबाही का दस्तावेज बताया।

उन्होंने आगे बताया कि इस समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 22 जुलाई को देशभर में पंचायत समिति कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 9 अगस्त को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस के अवसर पर झुंझुनूं के मजदूर किसान भवन में एक संकल्प सभा का आयोजन होगा।

कार्यक्रम में किसान नेताओं ने किसानों से एकजुट होकर खेती और किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष करने का आह्वान किया। इस मौके पर किसान महासभा के जिला उपाध्यक्ष इंद्राज सिंह चारावास, अमर सिंह चाहर, राजस्थान निर्माण मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष मनफूल सिंह, होशियार सिंह चाहर, करण सिंह बड़सरा, विजेंद्र सिंह, रोशनलाल खाखिल, खेताराम, गुलाराम कड़वासरा, सत्यवीर सिंह, रामस्वरूप, बनवारीलाल जांगिड़ सहित अनेक किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker