राष्ट्रीय सम्मेलन में मीडिया प्रबंधन व साइबर सुरक्षा पर मंथन, सीकर के सहायक निदेशक ने लिया भाग
राष्ट्रीय सम्मेलन में मीडिया प्रबंधन व साइबर सुरक्षा पर मंथन, सीकर के सहायक निदेशक ने लिया भाग
सीकर : भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नई दिल्ली में आयोजित मीडिया एवं संचार अधिकारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में मीडिया प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, डीपफेक और भ्रामक सूचनाओं से निपटने पर विस्तृत चर्चा हुई। सम्मेलन में सीकर के सहायक निदेशक पूरण मल ने भी भाग लिया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह संविधान और कानून के अनुरूप संचालित होती है। उन्होंने अधिकारियों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं और गलत आख्यानों का समयबद्ध व तथ्यात्मक जवाब देने का आह्वान किया।
निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डीपफेक और सिंथेटिक कंटेंट से उत्पन्न चुनौतियों का उल्लेख करते हुए अधिकारियों से सतर्क रहने और आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।
सम्मेलन में ईसीआईनेट (ECINET) एप की उपयोगिता पर भी जानकारी दी गई। इस प्लेटफॉर्म के जरिए मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची खोज, ई-ईपीआईसी डाउनलोड और शिकायत निवारण सहित 40 से अधिक निर्वाचन सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा मीडिया प्रबंधन, चुनावी संचार रणनीति, फेक न्यूज से निपटने और मतदाता जागरूकता जैसे विषयों पर भी व्यावहारिक सत्र आयोजित किए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2250253


