देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए झुंझुनूं पुलिस ने रोडवेज बसों में पैनिक बटन की सुविधा शुरू की है। यातायात शाखा, महिला उत्पीड़न अनुसंधान शाखा और कालिका वाहिनी के संयुक्त प्रयास से लागू इस व्यवस्था का उद्देश्य यात्रा के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को त्वरित सुरक्षा उपलब्ध कराना है।
पुलिस के अनुसार, बस में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या आपराधिक घटना होने पर महिला पैनिक बटन दबाकर तुरंत सहायता मांग सकती है। बटन सक्रिय होते ही सूचना सीधे रोडवेज कंट्रोल रूम और अभय कमांड कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी। इसके बाद पुलिस वाहन की लोकेशन ट्रेस कर तत्काल सहायता उपलब्ध कराएगी।
यात्रियों को बसों में पैनिक बटन के उपयोग की जानकारी भी दी जा रही है। इसके अलावा महिलाएं 112, 1090 महिला हेल्पलाइन तथा राजकॉप सिटीजन ऐप के माध्यम से भी पुलिस से तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित बनाना है। वहीं, कालिका वाहिनी की टीमें बस स्टैंड और बसों में नियमित जागरूकता अभियान भी चला रही हैं।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us