[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिद्धमुख में चना तुलाई में गड़बड़ी का आरोप:पूर्व विधायक के साथ एसपी से मिले किसान, पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सिद्धमुख में चना तुलाई में गड़बड़ी का आरोप:पूर्व विधायक के साथ एसपी से मिले किसान, पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग

सिद्धमुख में चना तुलाई में गड़बड़ी का आरोप:पूर्व विधायक के साथ एसपी से मिले किसान, पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग

सादुलपुर : सादुलपुर की सिद्धमुख कृषि उपज मंडी में चना तुलाई में कथित गड़बड़ी के मामले में सहकारी समिति सादुलपुर (चूरू) के पूर्व अध्यक्ष गणपत ख्यालिया की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। ख्यालिया और उनकी कार्यकारिणी को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है, लेकिन अब तक गिरफ्तारी न होने पर लोगों ने नाराजगी जताई है।

सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग

पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम से मुलाकात कर इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से गणपत ख्यालिया की तत्काल गिरफ्तारी और इस प्रकरण में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग

ज्ञापन में कहा गया कि सिद्धमुख मंडी में चना तुलाई में हुई कथित अनियमितताओं से किसानों का भरोसा प्रभावित हुआ है। साथ ही कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों को न्याय मिल सके।

इस पर पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कानून के अनुसार निष्पक्ष रूप से की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में करतार टांडी, कांग्रेस देहात ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पूनिया, सीताराम प्रजापत, वेदप्रकाश रेडू सहित अन्य लोग शामिल थे।

Related Articles