बहलवान नगर उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में अनियमितता का आरोप:उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
बहलवान नगर उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में अनियमितता का आरोप:उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की नंगली सलेदीसिंह पंचायत के राजस्व गांव में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र के कार्य में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बीसीएमओ को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि जुलाई 2025 से शुरू हुए इस निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी की जा रही है, जिससे भवन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि मुख्य भवन की नींव में पीसीसी नहीं डाली गई। डीपीसी में क्रेशर डस्ट का उपयोग किया गया और निम्न गुणवत्ता की ईंटें लगाई गई हैं। इसके अलावा, सीढ़ियों की चौड़ाई कम रखने, छत के पानी की निकासी के लिए आवश्यक बॉक्स नहीं बनाने और छत पर मलबा डालने जैसी अनियमितताओं का भी उल्लेख किया गया है।
ग्रामीणों ने ये भी आरोप लगाया कि नीचे की डीपीसी के नीचे प्लास्टर नहीं किया गया और चारदीवारी की नींव भी पर्याप्त गहराई के बिना तैयार कर दी गई। ग्रामीणों के अनुसार, शिकायत करने पर संबंधित जेईएन और ठेकेदार ने कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि निर्माण कार्य की किसी भी स्तर पर उचित गुणवत्ता जांच नहीं हो रही है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की नींव से लेकर छत तक उच्च स्तरीय जांच कराने, सीढ़ियों की चौड़ाई मानकों के अनुरूप करने, चारदीवारी में पीसीसी व डीपीसी करवाने, छत से मलबा हटाने, पानी निकासी के लिए आवश्यक बॉक्स बनाने तथा अधूरे प्लास्टर का कार्य पूरा करवाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार यादव, विजय यादव, राजवीर, सतवीर, सुरेंद्र, गोविंदराम, रामनिवास यादव, कैलाश चंद और खेमचंद सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2250121

