[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक, मौत:ट्रैक पार करते समय अरड़ावता रोड के पास हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक, मौत:ट्रैक पार करते समय अरड़ावता रोड के पास हादसा

चिड़ावा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक, मौत:ट्रैक पार करते समय अरड़ावता रोड के पास हादसा

चिड़ावा : चिड़ावा में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रैक पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की है। युवक की पहचान निजामपुरा (ओजटू) निवासी 45 वर्षीय रणजीत मेघवाल के रूप में हुई है। रणजीत के भाई सुरेश कुमार ने बताया- रणजीत रात में चिड़ावा रेलवे स्टेशन की ओर से आ रहे थे। अरड़ावता रोड के पास वे ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने इस घटना में किसी भी प्रकार के संदेह से इनकार किया है।

पुलिस ने परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए उन्हें सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रणजीत मेघवाल के दो बेटे गांव के स्कूल में पढ़ते हैं, जबकि उनकी बेटी की शादी हो चुकी है। पूर्व सरपंच शीशराम डांगी ने बताया- मृतक का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Related Articles