[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना में नकली ऑटो पार्ट्स का भंडाफोड़:दुकानदार गिरफ्तार, 232 नकली सामान जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना में नकली ऑटो पार्ट्स का भंडाफोड़:दुकानदार गिरफ्तार, 232 नकली सामान जब्त

बुहाना में नकली ऑटो पार्ट्स का भंडाफोड़:दुकानदार गिरफ्तार, 232 नकली सामान जब्त

बुहाना : बुहाना में नकली मोटरसाइकिल ऑटो पार्ट्स बेचने के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। बुहाना थाना पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत यह कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से बड़ी संख्या में विभिन्न कंपनियों के नकली ऑटो पार्ट्स जब्त किए हैं।

पुलिस ने बताया कि थाना प्रभारी बिमला बुडानिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने आई केट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो, नई दिल्ली के प्रतिनिधियों रामवतार और रामचंद्र वर्मा की मौजूदगी में कार्रवाई की। यह संयुक्त कार्रवाई बुहाना स्थित तंवर हीरो होंडा सर्विस सेंटर पर की गई।

जांच के दौरान दुकान पर कई कंपनियों के नकली मोटरसाइकिल पार्ट्स असली बताकर बेचे जाते पाए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 150 ऑयल फिल्टर, 3 लॉक, 2 इग्निशन स्विच, 60 बेयरिंग, 7 वायर और होंडा कंपनी के 10 ब्रेक शू सहित अन्य नकली सामान जब्त किया।

पुलिस ने दुकान संचालक प्रदीप कुमार (32) बेटा कृष्ण कुमार, निवासी सैदपुर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि नकली सामान की बिक्री से संबंधित कंपनियों और सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था।

मामले की जांच जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिमला बुडानिया के साथ संजय कुमार, होशियार सिंह, भूपेंद्र तथा आई केट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के अनुसंधान अधिकारी रामावतार मरोड़िया और रामचंद्र वर्मा शामिल थे।

Related Articles