झुंझुनूं में मनपसंद पोस्टिंग के लिए पुलिसकर्मियों में होड़:18 थानों में से 8 थानों को बताया पहली पसंद, एसपी ने मांगे थे ऑप्शन
झुंझुनूं में मनपसंद पोस्टिंग के लिए पुलिसकर्मियों में होड़:18 थानों में से 8 थानों को बताया पहली पसंद, एसपी ने मांगे थे ऑप्शन
झुंझुनूं : प्रदेश के पुलिस महकमे में इन दिनों तबादलों को लेकर गहमागहमी का माहौल है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर झुंझुनूं जिले में लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे 300 से अधिक कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल और एएसआई के ट्रांसफर की लिस्ट तैयार की जा रही है। एसपी ने भी पुलिसकर्मियों से अपने पसंद के स्थान लिखकर लिए हैं, जिससे उनकी पसंद के आधार पर ट्रांसफर किया जा सके। ऐसे में जिले के 8 थानों में ट्रांसफर की पोस्टिंग को लेकर पुलिसकर्मियों ने ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है।
पसंद की पोस्टिंग के लिए करवा रहे पैरवी
ट्रांसफर लिस्ट जारी होने से पहले ही पुलिसकर्मियों ने अपनी पसंद की पोस्टिंग हासिल करने के लिए प्रभावशाली लोगों की पैरवी करवाना शुरू कर दिया है। एक ही थाने या चौकी में लंबे समय से जमे पुलिसकर्मी ट्रांसफर लिस्ट के जरिए पसंदीदा जगह पर पोस्टिंग चाहते हैं। इसके लिए जिले के कुछ थानों को भी चिन्हित किया गया है।
एएसआई से लेकर हेड कॉन्स्टेबल तक, हर कोई अपनी सुविधानुसार पोस्टिंग पाने के लिए पर्दे के पीछे से सक्रिय है। प्रशासनिक आदेशों की फाइलों के बीच ‘पसंदीदा थानों’ में तैनाती सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक और विभागीय सिफारिशें भी करवाई जा रही हैं।
एसपी ने भी मांगे ‘मनपसंद’ विकल्प
जिले की कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावों के बीच एसपी ऑफिस ने भी जिले में लंबे समय से तैनात पुलिसकर्मियों का रिकॉर्ड खंगाला रहा है। साथ ही खुद एसपी ने भी अपने स्तर पर पसंदीदा थानों और शाखाओं के लिए विकल्प मांगे हैं।
जिले में कुल 18 थाने, 8 पंसदीदा लिस्ट में
जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 18 थाने हैं। इनमें से कोतवाली, सदर, चिड़ावा, खेतड़ी, बुहाना, नवलगढ़, पिलानी और सूरजगढ़ थानों में पोस्टिंग के लेकर सबसे ज्यादा रिक्वेस्ट आई हैं। अफसरों का कहना है कि इन थानों को अन्य थानों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित माना जाता है, इसी कारण यहां ट्रांसफर की पोस्टिंग को लेकर दिलचस्पी ज्यादा रहती है।
6 सीआई का जिले से बाहर किया ट्रांसफर
फिलहाल जिले के 6 थानाधिकारियों (CI) का तबादला दूसरे जिलों में कर दिया गया, वहीं उनकी जगह 7 नए सीआई जिले में आए हैं। अधिकारियों के इस फेरबदल के बाद अब निचले स्तर के करीब 300 पुलिसकर्मियों के तबादले की लिस्ट आनी है। इसके लिए बाकायदा पुलिसकर्मियों से आवेदन मांगे गए थे, जिनमें उनसे अपने वर्तमान सर्किल को छोड़कर दूसरे सर्किल में अपनी पसंद के थाने या ब्रांच का विकल्प मांगा गया था। ऐसे में ट्रांसफर से रोक हटने के बाद यह सूची जल्द ही आने की संभावना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2250121

