[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्व शिविर का पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर यादव ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्व शिविर का पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर यादव ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

राजस्व शिविर का पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर यादव ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

जयपुर : राजस्थान सरकार के राजस्व शिविरों का पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर यादव ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आमजन के राजस्व संबंधी मामलों का संवेदनशीलता और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान शंकर यादव ने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। जिन मामलों में फाइलें लंबित थीं, उनमें उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य नामांतरण, खाता विभाजन और प्रमाण पत्र जैसे कार्यों के लिए लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। राजस्व शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामफूल यादव, महेंद्र देवंदा, शक्ति केंद्र संयोजक रामफूल यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles