झोटवाड़ा को स्वच्छता की सौगात, नगर निगम को मिले 25 नए हूपर
झोटवाड़ा को स्वच्छता की सौगात, नगर निगम को मिले 25 नए हूपर
जयपुर : झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कैबिनेट मंत्री एवं विधायक कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने नगर निगम को 25 नए कचरा हूपर सौंपे। ये हूपर हाल ही में नगर निगम सीमा में शामिल वार्ड 25 और 26 में नियमित कचरा संग्रहण के लिए उपयोग में लाए जाएंगे।
मंत्री राठौड़ ने कहा कि नए क्षेत्रों में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। हूपर मिलने से वार्डों में नियमित कचरा उठाव होगा और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार आएगा।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर यादव ने मंत्री की पहल की सराहना करते हुए कहा कि वे क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्ष रामफूल यादव, दुष्यंत सिंह, ओमप्रकाश खोखर, गिरिराज जोशी, घनश्याम शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2249607

