[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो जर्जर पोल पर टिका ट्रांसफार्मर:लोगों को हादसे का डर, जेईएन बोले-अगले सप्ताह तक बदल देंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

दो जर्जर पोल पर टिका ट्रांसफार्मर:लोगों को हादसे का डर, जेईएन बोले-अगले सप्ताह तक बदल देंगे

दो जर्जर पोल पर टिका ट्रांसफार्मर:लोगों को हादसे का डर, जेईएन बोले-अगले सप्ताह तक बदल देंगे

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे के रानी सती मंदिर के पीछे स्थित मोहल्ले में बिजली का एक ट्रांसफार्मर जर्जर पोल पर टिका हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। इसे सहारा देने वाले दोनों सीमेंट के पोल में ऊपर से जमीन तक गहरी दरारें पड़ चुकी हैं।बरसात और तेज आंधी-तूफान के मौसम में इन खंभों के कभी भी टूटकर गिरने की आशंका बनी रहती है। यह ट्रांसफार्मर आम रास्ते के पास स्थित है, जहां दिनभर लोगों की भारी आवाजाही रहती है।

दोनों पोल जर्जर हो गए हैं। लोगों ने बताया कि हमेशा हादसे का डर बना रहता है।
दोनों पोल जर्जर हो गए हैं। लोगों ने बताया कि हमेशा हादसे का डर बना रहता है।

तार भी खुले पड़े

स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभों की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन बिजली विभाग द्वारा अब तक इन्हें बदलने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

स्थानीय निवासी अनिल ने बताया कि ट्रांसफार्मर के पास कुछ बिजली के तार भी खुले पड़े हैं। इससे करंट फैलने का खतरा लगातार बना रहता है, जिससे राहगीरों या आवारा पशुओं के चपेट में आने की आशंका है। बरसात के मौसम में यह जोखिम और भी बढ़ जाता है।

मोहल्लेवासियों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपील की है कि किसी बड़े हादसे से पहले इन जर्जर खंभों को बदलकर ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान या उचित ऊंचाई पर स्थापित किया जाए। साथ ही, खुले बिजली के तारों को भी सुरक्षित ढंग से व्यवस्थित किया जाए।

इसी वार्ड के निवर्तमान पार्षद मधुसूदन दायमा ने बताया कि जर्जर खंभों के संबंध में बिजली विभाग को पहले ही सूचित कर दिया गया था। विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया है और जल्द ही खंभों को बदलने का आश्वासन दिया है।

अगले सप्ताह तक बदल देंगे-जेईएन

बिजली विभाग के जेईएन संजेश मंडीवाल ने पुष्टि की कि उन्हें जर्जर खंभों की सूचना मिल चुकी है और उन्होंने मौके का निरीक्षण भी किया है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह तक इन जर्जर खंभों को बदलवाकर ट्रांसफार्मर को सुरक्षित कर दिया जाएगा।

Related Articles