सीकर में 6566 स्टूडेंट्स ने खाई कसम- नशा नहीं करेंगे:जज शालिनी गोयल बोलीं- नशे को कहें ना, अपने सपनों को कहें हां
सीकर में 6566 स्टूडेंट्स ने खाई कसम- नशा नहीं करेंगे:जज शालिनी गोयल बोलीं- नशे को कहें ना, अपने सपनों को कहें हां
सीकर : एजुकेशन सिटी सीकर की रीढ़ कहे जाने वाले स्टूडेंट्स अब नशे के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने लगे हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की सचिव एवं न्यायाधीश शालिनी गोयल के निर्देशन में 6,566 स्टूडेंट्स ने नशा न करने की शपथ ली।अभियान के तहत सीकर जिले में स्कूली विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और समसामयिक सामाजिक-कानूनी मुद्दों के बारे में विस्तार से समझाया गया।
नई पीढ़ी को अपराध और नशे से बचाना मुख्य लक्ष्य
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष रूपा गुप्ता ने बताया कि इस जागरूकता अभियान का मुख्य लक्ष्य नई पीढ़ी, विशेषकर विद्यार्थियों को अपराध और नशे के दलदल से बचाकर उन्हें सही राह दिखाना और उनका मार्गदर्शन करना है।

न्यायिक अधिकारियों और विधिक जागरूकता टीम के सदस्यों ने विभिन्न स्कूलों में जाकर स्टूडेंट्स को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। डीएलएसए (DLSA) सचिव शालिनी गोयल ने बताया कि “SAY NO TO DRUGS, SAY YES TO YOUR DREAMS” (नशे को कहें ना, अपने सपनों को कहें हां) थीम पर केंद्रित इस विशेष जागरूकता सत्र में कोचिंग स्टूडेंट्स ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सीकर के कुल 49 स्कूलों में इन जागरूकता सत्रों का आयोजन किया गया।
साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
इन जागरूकता सत्रों के दौरान विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक व मानसिक नुकसान, नशे के कारण बढ़ते अपराध, साइबर सुरक्षा (Cyber Security), बाल विवाह, घरेलू हिंसा और निःशुल्क विधिक सहायता (फ्री लीगल एड) के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2248232

