[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोडवेज बस से 11 किलो अफीम-डोडा पोस्त जब्त:महिला समेत दो गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

रोडवेज बस से 11 किलो अफीम-डोडा पोस्त जब्त:महिला समेत दो गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मामला दर्ज

रोडवेज बस से 11 किलो अफीम-डोडा पोस्त जब्त:महिला समेत दो गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मामला दर्ज

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने एनटीएफ जयपुर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए राजस्थान रोडवेज की एक बस से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1.450 किलोग्राम अफीम का दूध और 9.670 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 11.120 किलोग्राम है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बस को रूकवाकर महिला-पुरुष को हिरासत में लिया

कार्यवाहक थानाधिकारी राजकुमार यादव ने बताया कि बुधवार शाम एनटीएफ जयपुर कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। इसमें बताया गया कि सीकर से फतेहपुर की ओर जा रही राजस्थान रोडवेज की बस में एक पुरुष और एक महिला संदिग्ध अवस्था में यात्रा कर रहे हैं, जिनके पास मादक पदार्थ हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने लक्ष्मणगढ़ थाना के सामने नाकाबंदी की और बस को रुकवाकर दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान, दोनों ने अपनी पहचान सज्जनसिंह (43) पुत्र पर्वतसिंह निवासी पीपलिया खुर्द, जिला झालावाड़ और विमल बाई (51) पत्नी नारायणसिंह निवासी पतलाई, जिला झालावाड़ के रूप में बताई। पुलिस ने नियमानुसार नोटिस देकर वृत्ताधिकारी की मौजूदगी में उनकी तलाशी ली।

प्लास्टिक के कट्टे और थैली में भर रखे थे मादक पदार्थ

तलाशी के दौरान, महिला के बैग से प्लास्टिक की थैली में रखा 1.450 किलोग्राम अफीम का दूध बरामद हुआ। वहीं, पुरुष के ट्रॉली बैग में रखे प्लास्टिक के कट्टे से 9.670 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा मिला। आरोपियों से मादक पदार्थ रखने संबंधी वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र मांगा गया, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जब्त मादक पदार्थ के नियमानुसार सैंपल लिए और उन्हें सील कर दिया। इस मामले की आगे की जांच उप निरीक्षक कैलाश चंद यादव को सौंपी गई है।

Related Articles