बिसाऊ में सड़क अतिक्रमण के खिलाफ नगरपालिका का बड़ा अभियान, दो प्रतिष्ठानों पर जुर्माना
बिसाऊ में सड़क अतिक्रमण के खिलाफ नगरपालिका का बड़ा अभियान, दो प्रतिष्ठानों पर जुर्माना
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : नगर पालिका बिसाऊ ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में सख्त कदम उठाते हुए गुरुवार को मुख्य बाजार क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सार्वजनिक सड़कों पर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया तथा नियमों की अवहेलना करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की गई। नगरपालिका की टीम ने बाईपास सर्किल से मलसीसर बस स्टैंड तक निरीक्षण कर सड़क पर रखे सामान को हटवाया और व्यापारियों को भविष्य में सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी।
कार्रवाई के दौरान दो प्रतिष्ठानों के विरुद्ध चालान बनाकर कुल 3000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान में कनिष्ठ अभियंता सोमन्त कुमार, कार्यकारी सफाई निरीक्षक पप्पू, राजेन्द्र सिंह (SBM MIS), प्रदीप कुमार (जमादार) सहित नगरपालिका का स्टाफ मौजूद रहा।
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सीताराम कुमावत ने बताया कि शहर में आमजन की सुविधा, यातायात व्यवस्था और स्वच्छता बनाए रखने के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील की कि वे सार्वजनिक सड़कों एवं रास्तों पर सामान रखकर अतिक्रमण न करें, अन्यथा नियमानुसार जुर्माना एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2247945

