वार्ड-21 में आयोजित शहरी सेवा शिविर में मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान, पट्टे व प्रमाण-पत्र किए जारी
वार्ड-21 में आयोजित शहरी सेवा शिविर में मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान, पट्टे व प्रमाण-पत्र किए जारी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित “शहरी सेवा शिविर–2026” के तहत शुक्रवार को नगरपालिका बिसाऊ के वार्ड संख्या 21 में बहु-विभागीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगरपालिक, विद्युत विभाग, जलदाय विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा चिकित्सा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही निस्तारण किया।
शिविर के दौरान नगरपालिका द्वारा कृषि भूमि नियमन के 2 पट्टे तथा स्टेट ग्रांट एक्ट का 1 पट्टा जारी किया गया। इसके साथ ही कुल 3 पट्टों का वितरण किया गया। वहीं 15 जन्म, मृत्यु एवं विवाह प्रमाण-पत्र भी लाभार्थियों को जारी किए गए। इसके अलावा विभिन्न विभागों में प्राप्त आवेदन एवं शिकायतों का संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्काल समाधान कर आमजन को राहत प्रदान की गई। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2247943

