निमेड़ा में पेयजल संकट व बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
निमेड़ा में पेयजल संकट व बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
खंडेला : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) खंडेला के बैनर तले सह प्रभारी विशाल मीणा एवं सह प्रभारी एडवोकेट गोकुलचंद गोदारा के नेतृत्व में ग्राम निमेड़ा के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी, खंडेला को ज्ञापन सौंपकर ग्राम निमेड़ा में पेयजल संकट का स्थायी समाधान करने, अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन योजना का कार्य शीघ्र पूरा करवाने तथा ग्राम में नियमित बस सेवा शुरू करवाने की मांग की।
आरएलपी खंडेला के सह प्रभारी विशाल मीणा ने बताया कि ग्राम निमेड़ा में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत कार्य लगभग एक वर्ष पूर्व शुरू हुआ था, लेकिन ठेकेदार अधूरा कार्य छोड़कर चला गया। पाइपलाइन, पंप सेट, टंकी तथा घर-घर नल कनेक्शन सहित कई कार्य आज भी अधूरे पड़े हैं। आरोप है कि संबंधित अधिकारियों से मिलीभगत कर ठेकेदार ने पूरा भुगतान उठा लिया, जिससे योजना में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने अधूरे कार्य को तत्काल पूरा करवाने एवं पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
इस अवसर पर एडवोकेट गोकुलचंद गोदारा ने कहा कि ग्राम निमेड़ा के ग्रामीण लंबे समय से पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना में हुए कथित भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच करवाई जानी चाहिए ताकि ग्रामीणों को उनका अधिकार मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम निमेड़ा में नियमित बस सेवा नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं, मजदूरों, महिलाओं एवं आम ग्रामीणों को प्रतिदिन आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसलिए ग्राम में शीघ्र नियमित बस सेवा शुरू करने की भी मांग की गई। ज्ञापन के दौरान सुमन देवी, आशा देवी, शर्मिला देवी, जितेंद्र कुमार, विनोद मेघवाल, हरि सिंह बगड़िया, रीछपाल सिंह बगड़िया, बोड्डू वर्मा, पूर्ण वर्मा, अजय मीणा, आशीष मीणा, कैलाश मीणा सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जनआंदोलन किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2247795

