[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर हुआ वृक्षारोपण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर हुआ वृक्षारोपण

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर हुआ वृक्षारोपण

सीकर : पर्यावरण संरक्षण एवं हरित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा), सीकर द्वारा वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।

जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह कस्वा के नेतृत्व में धोद उपशाखा के अध्यक्ष कैलाश कविया, उपाध्यक्ष जितेंद्र चोटिया, मंत्री सुधीर पाराशर, कोषाध्यक्ष बनवारी मील तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सोमलाई बालाजी के शिक्षक साथियों ने विद्यालय परिसर में बरगद का पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया। इसके साथ ही संगठन के कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर कल्याण सिंह कस्वा ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और मातृत्व के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

Related Articles